प्रेगनेंसी की जांच घर पर कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:34

अगर आप मार्केट जाकर प्रेगनेंसी टेस्‍ट किट लाकर अपना टेस्‍ट करने तक का इंतजार नहीं कर सकती हैं तो घर पर ही मौजूद कुछ चीजों से अपनी प्रेगनेंसी का पता लगा सकती हैं।


कई बार महिलाओं को लगता है कि वह प्रेग्नेंट हैं लेकिन उन्हें इसकी पुष्टि करनी होती है। आज बाजार में ऐसी चीजें उपलब्ध हैं जिनसे खुद ही प्रेग्नेंसी की जांच की जा सकती है लेकिन घरेलू उपाय भी यह जानने में मदद कर सकते हैं। यहां ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खे हम आपको बताएंगे जिनको अपनाकर आप घर पर ही पता कर सकती हैं कि प्रेग्नेंट हैं या नहीं।

किस समय Pregnancy Test करना रहता है सबसे सही

-यूरिन यानी पेशाब में ह्यूमन कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन (एचसीजी) नामक हार्मोन की मौजूदगी का पता लगाने के लिए प्रेगनेंसी टेस्‍ट किया जाता है। यूट्राइन लाइनिंग पर फर्टिलाइज एग के इंप्‍लांट होने के तुरंत बाद यह हार्मोन रिलीज होता है और हर दो से तीन दिन में इस हार्मोन की मात्रा दोगुनी होती है। आप घर पर भी प्रेगनेंसी टेस्‍ट कर सकती हैं।


कई महिलाओं को यह नहीं पता होता है कि प्रेगनेंसी टेस्‍ट कब करना चाहिए। पीरियड मिस होने के बाद जितना जल्‍दी हो, उतना जल्‍दी प्रेगनेंसी टेस्‍ट कर लेना चाहिए। कभी कभी पीरियड की डेट से कुछ दिन पहले भी प्रेगनेंसी टेस्‍ट किया जा सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान एचसीजी हार्मोन बनता है और पीरियड की तारीख से पहले भी यह हार्मोन बन सकता है।

हालांकि, पीरियड की डेट मिस होने से पहले टेस्‍ट करने पर रिजल्‍ट सही न आने की भी संभावना रहती है। पीरियड मिस होने के पहले दिन तक टेस्‍ट करने के लिए इंतजार करना चाहिए।

म प्रेगनेंसी टेस्‍ट करने से पहले गर्भावस्‍था के कुछ शुरुआती लक्षणों से प्रेगनेंसी का पता लगा सकती हैं। भ्रूण के गर्भाशय में इंप्‍लांट होने पर स्‍पॉटिंग या हल्‍की ब्‍लीडिंग होने, पेट में ऐंठन महसूस होने, ब्रेस्‍ट में सूजन या छूने पर दर्द होने, थकान महसूस होने, सूंघने की शक्‍ति बढ़नेऔर खानपान की आदतों में अचानक बदलाव आना प्रेगनेंसी के कुछ लक्षणों में शामिल हैं।


इसके अलावा निम्‍न कारकों पर होम प्रेगनेंसी टेस्‍ट की सटीकता निर्भर करती है :
निर्देशों को कितना फॉलो किया है।आप कितनी जल्‍दी प्रेगनेंसी टेस्‍ट कर सकती हैं।ओवुलेशन कब हुआ और इंप्‍लांटेशन में कितना समय लगा।कंसीव करने के कई दिन बाद भी आप प्रेगनेंसी टेस्‍ट कर सकती हैं।


1- विनेगर : विनेगर में पेशाब मिलाकर यह टेस्ट किया जाता है। विनेगर में पेशाब मिलाने के बाद अगर रंग में बदलाव नजर आता है तो हो सकता है कि आप गर्भवती हों।
2- कांच के ग्लास : अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो कांच के ग्लास में यूरिन डालने से कुछ देर बाद इसपर सफेद परत दिखाई देगी। अगर ऐसा होता है तो आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं।
3- ब्लीच का प्रयोग : किसी बर्तन में थोड़ी ब्लीच लें और इसमें पेशाब मिला दें। इसके बाद अगर इसमें बुलबुले दिखाई देते हैं तो आपके प्रेग्नेंट होने का संकेत हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info